फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electrician murdered after lights malfunction at wedding ceremony

Faridabad News: लगन समारोह में लाइट खराब होने पर इलेक्ट्रिशियन की हत्या

Sat, 14 Feb 2026 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electrician murdered after lights malfunction at wedding ceremony
हत्या का आरोप दूल्हे और उसके दो साथियों पर लगा है, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। रणसिका गांव में बृहस्पतिवार रात लगन समारोह में एलईडी लाइट खराब होने पर इलेक्ट्रिशियन बरकत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप दूल्हे और उसके दो साथियों पर लगा है। इलेक्ट्रिशियन के ससुर की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने दूल्हा अमनदीप और साहिल को नामजद किया है। वहीं, अपराध शाखा फर्रुखनगर टीम ने इस मामले में एक आरोपी बसई गांव निवासी हर्ष को गिरफ्तार किया है।

नूंह के नीमका गांव निवासी हाशिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दमाद उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के अलीपुर गांव निवासी बरकत, मुस्तफा और विकास रणसिका गांव में एक लगन समारोह में टेंट और लाइट लगाने गए थे। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक एलईडी लाइट बंद हो गई। इस पर दूल्हा अमनदीप, साहिल और एक अन्य ने मुस्तफा, बरकत और यूसुफ से मारपीट की। अमनदीप ने बरकत पर गोली चला दी लेकिन वह बच गया और भागने लगे। इसी दौरान आरोपी ने एक और गोली चला दी जो बरकत की कमर पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मेज पर रखी चाचा की लाइसेंसी पिस्टल उठाते वक्त गलती से गोली चल गई। एसीपी पटौदी योगेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि है कि गिरफ्तार हुए आरोपी हर्ष ने गोली चलाई थी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed