फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electric scooter catches fire; two youths escape alive.

Faridabad News: इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, दो युवकों की बची जान

Wed, 15 Jul 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Electric scooter catches fire; two youths escape alive.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। हादसे के समय स्कूटर पर सवार दो युवक बाजार से अपने घर लौट रहे थे। दोनों युवक स्कूटर को रोककर समय रहते दूर हट गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पल्ला थाना क्षेत्र निवासी विशाल ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे सेहतपुर-अगवानपुर रोड पर सूर्यनगर फेज-2 के सामने पहुंचते ही स्कूटर से अचानक आवाज आने लगी। उन्होंने स्कूटर रोककर जांच की, तभी उसमें से केबल जलने जैसी तेज बदबू आने लगी और धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में स्कूटर में भीषण आग लग गई। आग के दौरान बैटरी में कई बार छोटे-छोटे विस्फोट भी हुए, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed