फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   electric cut problem

Faridabad News: भीषण गर्मी में छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, दो लाख की आबादी प्रभावित

Sun, 17 Aug 2025 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
electric cut problem
-पावर हाउस में यांत्रिक गड़बड़ी और लाइनों में फॉल्ट से सप्लाई बाधित, लोगों ने जताई नाराज़गी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन।
रविवार को भीषण गर्मी एवं उमस के मौसम के बीच दिन के समय छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण हथीन शहर सहित उपमंडल की दो लाख से अधिक की आबादी प्रभावित रही। शहर में अचानक सुबह आठ बजे के लगभग बिजली सप्लाई बंद हो गई। कई घंटे तक सप्लाई शुरू न होने पर नागरिक पावर हाउस पहुंचे तो पता चला कि पावर हाउस में यांत्रिक गड़बड़ी है। केबल बदली जा रही है। बिजली निगम का स्टाफ एक घंटे में सप्लाई शुरू करने की बात कहता रहा। परंतु बिजली सप्लाई छह घंटे बाद अपराह्न दो बजे के बाद ही आई। इसके बाद चार बजे पुनः बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली निगम की अव्यवस्था के चलते नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर पालिका के पूर्व पार्षद रविन कुमार का कहना है कि बिजली सप्लाई की अव्यवस्था से लोग परेशान हैं। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो लोग उच्च अधिकारियों को शिकायत करेंगे। इसके बावजूद भी सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के दरबार में चंडीगढ़ जाकर शिकायत की जाएगी। गांव मलाई निवासी मोहम्मद जकरिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचौनी का क्रम जारी है। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर आकर आंदोलन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर श्रीभगवान ने बताया कि पावर हाउस में यांत्रिक गड़बड़ी थी। केबल बदली गई। इसके अलावा तीन स्थानों पर लाइनों में फॉल्ट आ गया था। इस कारण सप्लाई प्रभावित हुई। अब सप्लाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed