{"_id":"6116ab668ebc3ee04d29d99a","slug":"electric-bus-will-travel-170-km-on-a-single-charge-faridabad-news-noi59911676","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार चार्ज होने पर 170 किमी का सफर तय करेगी इलेक्ट्रिक बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार चार्ज होने पर 170 किमी का सफर तय करेगी इलेक्ट्रिक बस
विज्ञापन
बल्लभगढ़। जिले को प्रदूषण मुक्ति और ग्रीन जोन में लाने के मकसद से 15 अगस्त से इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। यह बस एक बार चार्ज होने पर 170 किलोमीटर चल सकती है। रोडवेज विभाग ने इस बस के लिए जेबीएम कंपनी से एक साल का अनुबंध किया है।
जिले में इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना सरकार ने बनाई है। इसके लिए एक इलेक्टिक बस उपलब्ध करा दी गई है। जानकारी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर बस 170 किमी तक चल सकती है। बस को चार्ज करने के लिए अलग से चार्जिंग स्टेशन की जरूरत नहीं है। इसको आम बिजली बोर्ड से भी चार्ज किया जा सकता है। वहीं पेट्रोल व डीजल की बसों से जहरीले धुएं से निजात मिल सकेगी।
रोडवेज के महाप्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि अभी ट्रायल के तौर एक साल के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। फरीदाबाद, दिल्ली व गुरुग्राम रूट पर बस को चलाने की तैयारी है। अभी ड्राइवरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।