फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly woman hypnotized and robbed of her gold earrings

Faridabad News: बुजुर्ग महिला पर सम्मोहन कर सोने के कुंडल लूटे

Sat, 28 Mar 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman hypnotized and robbed of her gold earrings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ गांव में तीन बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाकर और सम्मोहित कर उनके सोने के कुंडल उतरवा लिए। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है जिसके आधार पर डबुआ थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। निवासी रमेश देवी बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से दवाई लेने के लिए पैदल बाजार जा रही थीं। घर के पास मोड़ पर पहुंचते ही एक युवक ने उनसे गांव का रास्ता पूछने के बहाने रोका। जैसे ही वह रुकीं वहां दूसरा युवक भी आकर खड़ा हो गया।


दोनों युवकों ने पहले बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में लगाया और गली के एक कोने में ले गए जहां उनका तीसरा साथी भी पहुंच गया। आरोपियों ने महिला से उनके कानों के कुंडल उतारने की बात कही। जब महिला ने कुंडल उतारने से मना किया तो युवकों ने उन्हें दोनों हाथ दिखाने को कहा और उनके हाथों पर कुछ लगा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद वह एक-दो मिनट के लिए सुन्न हो गईं और उन्हें कुछ समझ नहीं आया। इसी स्थिति का फायदा उठाकर युवकों ने उनसे करीब 6 ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए और उन्हें वहीं बैठाकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो उनके कानों में कुंडल नहीं थे जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला की शिकायत पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed