{"_id":"69ea6d2a7e5aba95370ec697","slug":"elderly-scooter-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68228-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
सुबह टहलने जाते समय टाउन पार्क में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में रोजाना की तरह सुबह की सैर के लिए स्कूटी से जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 22 अप्रैल की सुबह हुई इस घटना के बाद थाना सेंट्रल पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
अजरौंदा गांव निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता संजय ठाकुर स्कूटी से सुबह करीब 4:30 बजे टाउन पार्क जा रहे थे। सुबह करीब 4:50 बजे सूचना मिली कि टेलीफोन एक्सचेंज के पास राम-राम चौक पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी है। गांव के ही रहने वाले चंदन और दशरथ उनको सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-15ए चौकी से एएसआई जितेंद्र पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वाहन चालक की जल्द पहचान की जाएगी।