{"_id":"6ab17f47e8b18646410c2ea9","slug":"elderly-person-trapped-under-car-after-collision-dragged-for-about-50-meters-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80653-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टक्कर के बाद कार के नीचे फंसे बुजुर्ग, करीब 50 मीटर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टक्कर के बाद कार के नीचे फंसे बुजुर्ग, करीब 50 मीटर तक घसीटा
विज्ञापन
मेटा प्लेटफॉर्म्स के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता को कार से कुचलने का सीसीटीवी सामने आया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में 27 अगस्त की रात सड़क किनारे पैदल जा रहे मेटा प्लेटफॉर्म्स के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें पता चला है कि टक्कर लगने से बुजुर्ग कार के नीचे आकर फंस गए।
चालक ने कार रोकने के बजाय उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटा और कुचलते हुए मौके से भाग गया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान लक्ष्मी नारायण झावर के रूप में हुई है। उनके बेटे अमित झावर मेटा प्लैटफॉर्म्स में प्रोडक्ट मैनेजर हैं। अमित झावर के अनुसार, उनके पिता 27 अगस्त की रात मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रहे थे। अंधेरा होने के कारण वह टॉर्च जलाकर चल रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले अनखीर गोल चक्कर की तरफ से तेज रफ्तार में आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार की पहचान की। जांच में मेवला महाराजपुर निवासी बृजेश का नाम सामने आया। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार शिकायत पर 28 अगस्त को सूरजकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी बृजेश को तीन सितंबर को पूछताछ और जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। धाराएं जमानती होने के कारण अदालत ने उसे जमानत दे दी। अमित झावर ने जांच पर सवाल उठाते हुए कार में मौजूद अन्य लोगों की पहचान करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तथ्यों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी।