फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly man was digitally arrested for 4 days and defrauded of Rs 33.56 lakh

Faridabad News: बुजुर्ग को 4 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 33.56 लाख ठगे

Tue, 21 Jan 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly man was digitally arrested for 4 days and defrauded of Rs 33.56 lakh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-22 एरिया में रहने वाले बुजुर्ग को साइबर ठगों ने 4 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 33 लाख 56 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर बुजुर्ग को तीन अलग-अलग बैंकों में भेजा और इनके खातों से एफडी तुड़वाकर भी रुपये आरटीजीएस के जरिये ट्रांसफर कराए। आरोपियों के दावे के अनुसार रुपये वापस नहीं मिले तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
ठगी को लेकर यह शिकायत 80 साल के बुजुर्ग शिव प्रकाश शर्मा ने दी है। इन्होंने प्राइवेट नौकरी की और काफी साल पहले रिटायर हो चुके हैं। आरोप है कि 9 जनवरी को इनके नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके मोबाइल नंबर की सेवाएं दो घंटे में बंद की जा रही है। बुजुर्ग के कारण पूछने पर कहा गया कि आपके खिलाफ मुंबई के तिलक नगर थाना में कई सारी शिकायतें आई हैं। फिर कॉल को पुलिस को ट्रांसफर कर दिया जिन्होंने वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान रूम बंद कर अकेले बैठने को कहा। आरोपियों ने केस में गिरफ्तार कर लेने की बात कहकर डराया।
विज्ञापन

बुजुर्ग के अनुसार आरोपियों ने कहा कि आरबीआई की ओर से आपके खाते में मौजूद ट्रांजेक्शन को वेरिफाई किया जाएगा। इसके लिए आपको अपने खाते में मौजूद राशि ट्रांसफर करनी होगी। आरोपियों ने बैंक खातों की एफडी के बारे में भी पूछा। बुजुर्ग का कहना है कि आरोपी के पास पहले से ही इनके बैंक खातों की डिटेल थी। बुजुर्ग पर दबाव बनाकर 4 दिन तक बैंक भेजा गया और खाते नंबर देकर उनमें रुपये ट्रांसफर कराए गए। आरोपियों ने ये भी कहा कि अगर बैंक वाले पूछे की एफडी क्यों तोड़ रहे हो तो कहना मुझे रुपयों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed