फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly man dies in attack by abandoned cow

Faridabad News: लावारिस गाय के हमले में बुजुर्ग की मौत

Sat, 11 May 2024 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in attack by abandoned cow
- गायों को सुबह रोटी खिलाने गए थे, उपचार के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन

हेमलता रावत
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 निवासी वृद्ध सुबह के समय लावारिस गोवंश को रोटी खिलाने के लिए गए थे। इस दौरान गाय ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 23 अप्रैल को हुई थी। उनकी उपचार के दौरान 9 अप्रैल की रात को दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग हर रोज सुबह के समय लावारिस गाय व कुत्तों को खाना खिलाते हैं।

सेक्टर-3 निवासी पवन ने बताया कि उनके पिता भजनलाल हर रोज सुबह पूजा पाठ करने के बाद सबसे पहले लावारिस गाय व कुत्तों को खाना खिलाने के लिए जाते थे। 23 अप्रैल को भी वह सुबह 10 बजे गली के कोने पर खड़ी गाय को रोटी खिलाने के लिए गए। उस दौरान उनको अंदेशा हुआ कि गाय उनको मारने वाली है तो वह दौड़ने लगे और रास्ते में गिर गए। उसके बाद उनके ऊपर गाय ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गाय को भगाया गया। उसके बाद पिता भजनलाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनको अंदरूनी चोट है। उनका 24 अप्रैल को ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
सेक्टर-3 निवासी हैप्पी ने बताया कि 7 अप्रैल को सेक्टर में रहने वाली महिला अपने दो बच्चों को शाम के समय ट्यूशन लेकर जा रही थी। तभी एक गाय ने उनके बच्चे को सींघ पर उठाकर सड़क पर फेंक दिया। वहीं, उनकी गली में रहने वाले एक और बुजुर्ग को भी दो दिन पहले लावारिस गाय ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन लावारिस गोवंशों को पकड़ने का दावा
नगर निगम सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रिज मोहन ने बताया कि उनके पास दो गाड़ियां हैं, जिसमें वह हर रोज 10 से 12 लावारिस जानवरों को पकड़ती है। उन जानवरों को पकड़ने के बाद सरकारी गोशाला में भेज दिया जाता है। उनके पास कर्मचारियों की कमी होने की वजह से वह सफाई कर्मचारियों की सहायता से पकड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed