फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly and differently-abled individuals are facing difficulties regarding date-of-birth verification in the PPP.

Faridabad News: पीपीपी में जन्मतिथि सत्यापन के लिए बुजुर्ग और दिव्यांग हो रहे परेशान

Wed, 08 Jul 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly and differently-abled individuals are facing difficulties regarding date-of-birth verification in the PPP.
पीपीपी में जन्मतिथि सत्यापन के लिए बुजुर्ग और दिव्यांग हो रहे परेशान, बंद काउंटर के कारण कार्या
सरकार का मैसेज आते ही बढ़ी चिंता, समाज कल्याण कार्यालय से लघु सचिवालय और फिर सेक्टर-15ए भेजे जा रहे लाभार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकार की ओर से पेंशनधारकों और दिव्यांगजनों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्मतिथि सत्यापित कराने के लिए लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं, लेकिन जिले में इस प्रक्रिया को लेकर व्यवस्था चरमराई हुई है। जिला समाज कल्याण कार्यालय पहुंचने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय भेजा जा रहा है, जबकि वहां पहुंचने पर सर्वर डाउन और काउंटर बंद होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जाता है। कई लोगों को बाद में सेक्टर-15ए स्थित कार्यालय जाने की सलाह दी जा रही है। इससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सरकार के संदेश में स्पष्ट किया गया है कि पीपीपी में जन्मतिथि का सत्यापन जरूरी है। लाभार्थियों का कहना है कि समय रहते प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर पेंशन, दिव्यांग भत्ता और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। सबसे अधिक परेशानी उन दिव्यांगों और बुजुर्गों को हो रही है, जिनके लिए बार-बार यात्रा करना शारीरिक रूप से कठिन है। कई लोग परिजनों के सहारे कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उनका काम नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


मैसेज मिलने के बाद जन्मतिथि सत्यापित कराने समाज कल्याण कार्यालय गई। वहां से लघु सचिवालय भेज दिया गया, लेकिन वहां काउंटर बंद मिला। उम्र के इस पड़ाव में बार-बार चक्कर लगाना बेहद मुश्किल है।-गीत, लक्कड़पुर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से लाइन में लगने के बाद पता चला कि सर्वर नहीं चल रहा है। कोई यह भी बताने वाला नहीं है कि दोबारा कब आना है। पूरे दिन की भागदौड़ बेकार चली गई।-काजलजीत, पल्ला निवासी

सरकार का मैसेज आने के बाद चिंता बढ़ गई है कि कहीं पेंशन या अन्य सरकारी सुविधा बंद न हो जाए। अधिकारी सिर्फ एक-दूसरे कार्यालय में भेज रहे हैं, लेकिन समाधान कहीं नहीं मिल रहा।-राम सिंह, तिलपत निवासी

दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों के लिए यह व्यवस्था सबसे ज्यादा परेशानी पैदा कर रही है। यदि काउंटर बंद था तो पहले ही सूचना जारी करनी चाहिए थी, ताकि लोगों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ते।-सपना, बल्लभगढ़ निवासी


जन्मतिथि अपडेट और सत्यापन की व्यवस्था समाज कल्याण कार्यालय में की जा रही है। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। कुछ लोग सोमवार को भी लघु सचिवालय पहुंचे थे, जिन्हें सेक्टर-15ए स्थित कार्यालय भेजा गया। इस संबंध में जल्द ही सार्वजनिक सूचना भी जारी की जाएगी, ताकि लाभार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अंजनी श्रोत्रिया, अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed