फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elder molested a girl playing in the park

पार्क में खेल रही बच्ची से बुजुर्ग ने की छेड़छाड़

Wed, 31 Mar 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Elder molested a girl playing in the park
फरीदाबाद। पार्क में खेल रही नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। 62 साल का आरोपी बुजु्र्ग बच्ची के साथ लगातार चार दिनों से गलत हरकत को अंजाम दे रहा था। सोमवार को बच्ची पार्क में खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और साथ खेल रहे बच्चों को वहां से भगाकर बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने किसी तरह भागकर घर में परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पहले धुनाई की उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया पीड़ित परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सारन थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। सोमवार को पार्क में बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान वहां आरोपी बुजर्ग पहुंच गया। वह शराब के नशे में बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था। आरोप है, आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची को गलत लगा तो वह भागकर घर गई और मां से आपबीती बताई। परिजन बच्ची को लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन गए। वहां से उन्हें एनआईटी महिला थाने भेज दिया गया। महिला थाने में पीड़ित परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग शहर में रिक्शा चलाता था। उसके परिवार के लोग गुरूग्राम में रहते है। आरोपी की गलत हरकतों के चलते उसके परिवारवालों ने उसे गुरूग्राम से भगा दिया था। उसके बाद से ही वह फरीदाबाद में आकर रहने लगा और गुजारा चलाने के लिए रिक्शा चलाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पड़ताल कर रही हैं। वहीं इस घटना से इलाकें में दहशत हैं। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed