फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   eight youths taken into custody for making remarks on women police personnel in faridabad

खाकी पर डाली बुरी नजर: मनचलों ने सरे बाजार महिला पुलिसकर्मियों पर कसी फब्तियां, थाने में ऐसे उतरा आशिकी का भूत

Fri, 21 Oct 2022 04:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Oct 2022 04:59 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ने महिला सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थान पर तैनात रहने के निर्देश दे रखे हैं। इसी जाल में आठ मनचले फंस गए।

विज्ञापन
eight youths taken into custody for making remarks on women police personnel in faridabad
माफी मांगते मनचले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहार के सीजन में इन दिनों बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की खासी भीड़ है। इसका फायदा मनचले भी उठा रहे हैं। पुलिस ने आठ युवकों पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने महिला सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थान पर तैनात रहने के निर्देश दे रखे हैं। इसी जाल में आठ मनचले फंस गए। सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों पर ही युवकों ने फब्तियां कस दीं। पहले से तैयार टीम ने मौका मिलते ही युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए मनचलों में करण, इमरान, सचिन, करण, बिजेंद्र, फिरोज, नितिन और शिवम का नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को पकड़कर पुलिस थाने में लाया गया और उनके परिजनों को बुलाकर करतूत बताई गई। सभी ने परिजनों के सामने अपनी गलती मानते हुए दोबारा ऐसा ना करने की बात कही। सभी के परिजनों के हस्ताक्षर के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

इसके बाद महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने पार्क में महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस सादी वर्दी में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बीच मौजूद हैं। युवतियों को दुर्गा शक्ति कार्यक्रम के तहत कानूनी जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को अपराधों और महिला हिंसा जैसी घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठानी होगी। 1091 या 112 पर शिकायत की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed