फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eight year old child died during treatment

उपचार के दौरान आठ साल के बच्चे की हुई मृत्यु

Wed, 10 Aug 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Eight year old child died during treatment
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 के 60 गज पॉकेट के एक मकान की छत पर 31 जुलाई को डिश केबल लगाते समय ऑपरेटर व 3 बच्चे झुलस गए थे। 7 अगस्त की दोपहर ऑपरेटर संतलाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं बुधवार को 8 साल के बच्चे धन्ना उर्फ धर्मवीर की भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-3 स्थित 60 गज पॉकेट में परमानंद के मकान के पीछे गुडगांव नहर के पास झुग्गी बनी हुई है। इस मकान में प्लंबर का काम करने वाला इस्लाम अपने परिवार के साथ रहता है। इस्लाम के घर में केबल सही से नहीं आ रहा था। 31 जुलाई को केबल को ठीक करवाने के लिए सेक्टर-3 मार्केट से 42 वर्षीय संतलाल को बुलाया था। छत पर काम करते समय आफताब (13) ,अफरीदी (12)और धन्ना उर्फ धर्मवीर (8) भी छत पर चला गया था। संतलाल ने छतरी लगाने के बाद केबल को नीचे की ओर फेंका था। तार मकान के पास से गुजर रही 11 केवी की हाइटेंशन लाइन को छू गया था। इससे संतलाल व तीनों बच्चे झुलस गए थे। 31 जुलाई से संतलाल सहित बच्चों को उपचार दिल्ली के सफदरजंग में चल रहा था। धर्मवीर को उपचार के लिए आरएमएल में भर्ती करवाया था। संतलाल के बाद छोटे बेटे धर्मवीर की भी मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed