फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   eight new corona patients found

कोरोना के आठ नए मरीज मिले

Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
eight new corona patients found
फरीदाबाद। जिले में कोराना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के आठ नए मरीजों की पुष्टि की है। वहीं किसी भी मरीजों को संक्रमण मुक्त घोषित नहीं किया गया। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 25 हो गई जिससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने संक्रमण रोकथाम के लिए जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

जिले में पिछले करीब छह माह से कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। नए मामलों की संख्या दो से तीन थी। पिछले दिनों त्योहरों के चलते और शादियों के चलते बाजारों में भीड़ बनी हुई है। लोगों ने मास्क लगाना कम कर दिया है। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए बनाए गए दो गज की दूरी के नियमों का पालन नहीं किया रहा है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है। वहीं, कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ने भी दस्तक दे दी है, जिसे काफी खतरनाक बताया जा रहा है। नए वेरिएंट के देश में दो नए मरीज मिले है। इससे सरकार व स्वास्थ्य विभाग की चिताएं बढ़ गई हैं। ऐसे में रविवार को फरीदाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक दम से वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के माध्य में एक दिन में 5 से 6 नए मरीज मिले थे, लेकिन पिछले दो दिनों से फिर से केवल एक-एक ही नया मरीज मिल रहा था। ऐसे में रविवार आठ नए मरीज मिलना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

इन इलाकों से आए नए मामले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को सेक्टर 21, सागरपुर, सूरजकुंड एरिया, रॉयल हिल्स सोसाइटी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 30 व सेक्टर 46 से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय मामलों की संख्या हुई 25
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योंकद ने बताया कि अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामले की संख्या 25 हो गई है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में है। फिलहाल किसी मरीज को अस्पताल में दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़ी है। अभी तक जिले में 99944 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 99202 ठीक हो गए हैं। अभी तक 717 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1029 नए सैंपल लिए हैं। अभी 967 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

टेस्टिंग बढ़ाने के साथ सर्विलांस पर लिए जाएंगे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए सिरे से तैयारी की गई है। कोरोना की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। सेक्टर व कॉलोनियों में शिविर लगाए जाएंगे। विदेश से आने वाले लोगों को सर्विसांस पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed