फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eight new corona infected patients were found in the district, number increased to 23

Faridabad News: जिले में आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 23 हुई संख्या

Wed, 22 Mar 2023 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Eight new corona infected patients were found in the district, number increased to 23
- जिले में 23 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। लगातार दो दिनों से 8 मामले मिल रहे हैं। अब मरीजों संख्या 23 हो गई है। लोगों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। बढ़ते मामलों को देखते हुए टीकाकरण और टेस्टिंग बढ़ाने की के आदेश दिए गए हैं। कोरोना और इन्फ्लूएंजा के साथ प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मची हुई है।
उप सिविल सर्जन डॉ. राम भगत ने बताया कि बुधवार को जिले में 8 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। मंगलवार को भी 8 मरीजों की पुष्टि हुई थी। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हो गई है। सभी को होम आइसोलेशन और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बढ़ते मामलों के बीच सावधानी जरूरी है। सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीजों की जांच के आदेश दिए गए हैं। कोरोना और इन्फ्लूएंजा ने एक साथ प्रहार किया है। जिले में अब तक 6 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए हैं, वहीं 2 इन्फ्लूएंजा के मरीजों की पहचान हो चुकी है। मौसम में हुए बदलाव के कारण सर्दी जुकाम बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी ओपीडी में मरीजों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

मार्च में अचानक बढ़ने लगे मामले
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में साल के अंत तक कोरोना के मामले शून्य हो गए थे, जनवरी में किसी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन मार्च में अचानक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्च की शुरूआत में एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद मामलों में इजाफा जारी है। मंगलवार को कोरोना के 8 मामले मिले। बुधवार को भी 8 संक्रमितों की पहचान हुई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को महामारी का डर सताने लगा है। संदिग्धों की जांच और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि जिले में कोविशिल्ड खत्म होने के कारण डेढ़ महीने से लोग अस्पताल से लौट रहे हैं, वहीं कावॉक्सिन भी 5 महीने से समाप्त हो चुकी है। ऐसे में बिना वैक्सीन और अधूरी व्यवस्था के विभाग केे लिए महामारी से निपटना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed