फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eight-month-old innocent dies due to drowning in water tub

पानी भरे टब में डूबने से आठ माह के मासूम की मौत

Tue, 03 Aug 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Eight-month-old innocent dies due to drowning in water tub
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में आठ माह के मासूम की पानी के टब में डूब जाने से मौत हो गई। हादसे के समय बच्चे की मां कपडे़ धोकर सुखा रही थी। बच्चा पास में ही खेल रहा था। कपड़े धोने के बाद वह सुखाने के लिए छत पर चली गई। इस दौरान मासूम पानी के टब में गिर गया। उसकी आवाज भी महिला को नहीं सुनाई दी और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक नैतिक के पिता पुष्पेंद्र ने बताया कि मंगलवार को वह काम पर गया था। उनकी पत्नी घर में कपड़े धो रही थीं। कपड़े धुलने के बाद वो उसे सुखाने के लिए छत पर चली गई। इसी दौरान उनका आठ माह का बेटा टब में गिर गया। कपड़े डालने केबाद जब वह वापस लौटी तो बच्चा पानी के टब में था। परिवार व आसपास के लोग बच्चे को लेकर बीके अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना सारन प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed