फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   eight house and one school destroyed by HSVP

आठ मकान सहित एक स्कूल को ढहाया

Tue, 02 Feb 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
eight house and one school destroyed by HSVP
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेक्टर-20बी में अवैध कब्जों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। तोड़फोड़ दस्ते ने सात एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान आठ पक्के मकान भी तोड़े गए। इसमें एक दो मंजिला स्कूल भी शामिल था। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए पहुंची। इससे पहले विभाग अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर लोगों के घरों को खाली करवाया। एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि इस जमीन को प्राधिकरण कई साल पहले अधिग्रहण कर चुका है। इसके बाद यहां धीरे धीरे कब्जा होना शुरू हो गया था। इस वजह से यहां पड़ी खाली जमीन पर काफी अवैध निर्माण बन गए। कब्जे से संबंधित मामले में एक शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में जमा करना है इसलिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इसको गंभीरता से लेते हुए तोड़फोड़ की। इस दौरान आठ पक्के मकान और एक स्कूल भी ढहा दिए गए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया और संविदा अधिकारी परमजीत चहल ने तोड़फोड़ की निगरानी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों को लेकर विभाग काफी सख्त है। इसी के तहत यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर-20बी में वह करीब 15 सालों से रह रहे हैं। शुरुआत में यहां केवल झुग्गियां थी। लोगों ने धीरे-धीरे पक्के मकान बना लिए। यहां सभी घरों में पानी के कनेक्शन और बिजली के कनेक्शन है। मकान बनाते समय किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली। अब बने बनाए घरों को उजाड़ रहे हैं। तोड़फोड़ की कार्रवाई का लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों ने कहा कि उन्हें उजाड़ने से सरकार को दूसरी जगह मकान देने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed