फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eight EMU trains cancelled starting tomorrow; commuters from Faridabad to face increased inconvenience.

Faridabad News: कल से आठ ईएमयू रद्द, फरीदाबाद के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Mon, 31 Aug 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight EMU trains cancelled starting tomorrow; commuters from Faridabad to face increased inconvenience.
45 दिन तक ट्रेन संचालन में बदलाव, कई ट्रेनों का फरीदाबाद में ठहराव भी नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार से ट्रेन संचालन में बदलाव हो जाएगा। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक आठ ईएमयू रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई एक्सप्रेस ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव भी नहीं होगा। ऐसे में दिल्ली, पलवल और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचनी होगी। एक सितंबर की रात 12:05 बजे से 02:35 बजे तक काम होगा। इसके बाद दो सितंबर से 14 अक्टूबर तक रोजाना रात 12:05 बजे से सुबह 03:05 बजे तक निर्माण कार्य चलेगा। 15 अक्टूबर को भी रात 12:05 बजे से 02:35 बजे तक ब्लॉक रहेगा।


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ ईएमयू, 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, 64052 गाजियाबाद-पलवल ईएमयू, 64015 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू, 64078 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, 64057 पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, 64012 शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू और 64013 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही 43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का फरीदाबाद में ठहराव नहीं होगा। रेलवे की ओर से स्टेशन पर उद्घोषणा और सूचना पट्ट के माध्यम से यात्रियों को जानकारी दी जाएगी। यात्रियों के लिए जरूरी है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन और प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि अचानक बदलाव के कारण परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed