फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Egyptian craftsmanship is attracting

Faridabad News: मिस्र की शिल्पकला कर रही आकर्षित

Sat, 14 Feb 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Egyptian craftsmanship is attracting
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में इस वर्ष पार्टनर कंट्री मिस्र की पारंपरिक शिल्पकला पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रंग-बिरंगे हस्तनिर्मित कालीन, पेंटिंग, धातु नक्काशी, कांच शिल्प और पारंपरिक आभूषणों ने पर्यटकों को विशेष रूप से प्रभावित किया है। मिस्र के शिल्पकारों ने अपनी प्राचीन सभ्यता की झलक शिल्प के माध्यम से प्रस्तुत कर मेले की अंतर्राष्ट्रीय पहचान को और सशक्त बनाया है। सूरजकुंड मेला परिसर में सूडान, जॉर्डन, थाईलैंड, ट्यूनिशिया और कजाकिस्तान सहित अनेक देशों की शिल्पकला भी पर्यटकों को लुभा रही है। सूडान की हस्तनिर्मित टोकरी और लकड़ी शिल्प, जॉर्डन की शिल्पकला, थाईलैंड की रेशमी वस्त्र कला, ट्यूनिशिया की सिरेमिक कारीगरी व कजाकिस्तान के ऊनी परिधान और पारंपरिक सजावटी सामान मेला में आने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed