फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Efforts to overcome drinking water crisis by building barrage in Yamuna

यमुना में बैराज बनाकर पेयजल संकट दूर करने की कवायद

Wed, 04 May 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Efforts to overcome drinking water crisis by building barrage in Yamuna
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) यमुना नदी में बैराज बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यमुना के पानी को रेनीवेल के आसपास लाकर रिचार्ज करने की योजना है, जिससे शहर में पेयजल की कमी को दूर किया जा सके। इस पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भू-जल पर आधारित है। इसके लिए यमुना नदी के किनारे एक दर्जन से ज्यादा रेनीवेल लगे हुए हैं। इसके माध्यम से पानी सेक्टरों और कॉलोनियों में बूस्टिंग स्टेशनों (जलघर) तक पहुंचता है। इसके बाद घरों में पानी की सप्लाई होती है। वहीं, शहर में करीब 1100 ट्यूबवेल भी लगे हैं। रेनीवेल और ट्यूबवेल के माध्यम से शहर में पानी की सप्लाई की जा रही है। इससे काफी मात्रा में भूजल का दोहन हो रहा है जबकि, इसके लिए पानी रिचार्ज करने के बेहतर इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए एफएमडीए द्वारा मठूका के पास बैराज बनाकर पानी को एकत्रित किया जाएगा। इसे आपातकाल स्थिति में ट्रीटमेंट (पीने योग्य) कर रेनीवेल के माध्यम से घरों तक पहुंचाने की योजना है। एफएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई बार बारिश कम होने से भी पेयजल की समस्या हो जाती है, बैराज के माध्यम से इसे भी दूर किया जा सकता है। इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग को परामर्शदाता के रूप में रखा गया है। जिले में जनसंख्या के अनुसार करीब 450 एमएलडी पेयजल की जरूरत है लेकिन करीब 250 से 300 एमएलडी ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इसे दूर करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 10-12 रेनीवेल लगाए जाने है। एक रेनीवेल करीब 10 एमएलडी ही पेयजल की आपूर्ति कर पाता है। ऐसे में यमुना नदी पर बैराज बनाने से पेयजल की समस्या दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना के पानी को स्टोर करने के लिए मठूका में योजना तैयार की जा रही है। इसकी योजना तैयार करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। सबकुछ ठीक रहा तो इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
-एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed