{"_id":"689dc23837a6e4c0cb0e7140","slug":"education-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117046-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ::::: कॉलेजों में 28 अगस्त तक होंगे दाखिले, अभी भी सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ::::: कॉलेजों में 28 अगस्त तक होंगे दाखिले, अभी भी सीटें खाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खोल दिया है। यह विशेष अवसर उन छात्रों के लिए है जो अब तक किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले पाए थे। विभाग ने ऐसे सभी छात्रों को 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी है। आवेदन के बाद छात्रों को संबंधित कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेना होगा। चार मेरिट सूची जारी होने के बावजूद जिले के अधिकांश कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी हैं। किसी भी कारण से दाखिलों से वंचित छात्रों के लिए यह अंतिम अवसर है।
28 अगस्त के बाद कक्षाओं का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। राजकीय महाविद्यालय स्वामिका हथीन के प्रधानाचार्य जे पी कौशिक ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिलों के लिए 28 अगस्त तक पोर्टल खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाकर समय पर कॉलेज में प्रवेश लेने की प्रक्रिया पूरी करें।