फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ED's raid on the house and office of businessman associated with Mahira Homes

Faridabad News: पानीपत के ध्यानार्थ लीड माहिरा होम्स से जुड़े कारोबारी के घर और कार्यालय पर ईडी की रेड

Wed, 26 Jul 2023 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
ED's raid on the house and office of businessman associated with Mahira Homes
कंपनी को करीब 52 लाख रुपये की भवन निर्माण सामग्री सप्लाई की थी, बिलों में गड़बड़ी की आशंका
विज्ञापन

पानीपत के समालखा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक धरमसिंह की है माहिरा होम्स कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पानीपत के समालखा विधानसभा से कांग्रेस विधायक धरमसिंह छौक्कर की माहिरा होम्स कंपनी से संबंध रखने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने जवाहर कॉलोनी एक कारोबारी के घर व कार्यालय पर रेड की। इस दौरान टीम ने मोबाइल, लैपटॉप सहित जरूरी दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की। कार्रवाई में सहयोग के लिए बुलाने पर ईडी कार्यालय आने के आदेश दिए।

मंगलवार को ईडी ने कांग्रेस विधायक धरमसिंह छौक्कर के गुरुग्राम सहित एनसीआर के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान टीम ने छौक्कर के मालिकाना हक वाली माहिरा होम्स कंपनी से संबंध रखने वाले लोगों के यहां भी जांच की। जवाहर कॉलोनी निवासी कारोबारी भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने का काम करते है। पिछले दिनों उन्होंने माहिरा होम्स को करीब 52 लाख रुपये का सामान सप्लाई किया था। जिसके बिलों में ईडी ने गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। इसे लेकर सुबह करीब 11 बजे ईडी की टीम कारोबारी के घर पहुंची। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। टीम ने घर में घुसते ही सभी के मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त कर लिए। जिससे कि वे फोन व लैपटॉप का डाटा डिलीट न कर सकें। इसके साथ ही बाहर आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सभी से ईडी ने पूछताछ की और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। चार से पांच घंटे चली जांच के बाद टीम वहां से चली गई। सूत्रों के अनुसार टीम ने कारोबारी को देश से बाहर की यात्रा के लिए अनुमति लेकर जाने के आदेश दिए है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर जांच में पूरा सहयोग करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में कारोबारी ने कहा कि वह माहिरा होम्स को पिछले दिनों निर्माण सामग्री सप्लाई किए थे। ईडी इसकी जांच के लिए आई थी। इनवॉयस सहित अन्य बिल देखने के बाद वापस चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed