{"_id":"69bee7ee997cbedd550cdd47","slug":"economic-strength-giving-darling-social-security-allowance-scheme-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65524-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना दे रही आर्थिक संबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना दे रही आर्थिक संबल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नवरात्र में चारों तरफ माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं। कई जगह नारी सशक्तीकरण को लेकर कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। नारी सशक्तीकरण को लेकर प्रदेश सरकार ने भी कई योजनाएं चला रखीं हैं। ऐसी ही एक योजना है लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना। 1 जनवरी 2006 से लागू इस योजना ने उन परिवारों को आर्थिक संबल दिया है, जिनमें केवल बेटियां हैं। बदलते सामाजिक परिवेश में यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव भी ला रही है।
योजना के तहत पात्र माता-पिता को 45 वर्ष की आयु से लेकर 60 वर्ष तक मासिक भत्ता दिया जाता है। वर्तमान में लाभार्थियों को 1 जनवरी 2024 से 3000 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। शुरुआत में यह राशि मात्र 300 रुपये थी, जिसे समय-समय पर बढ़ाकर अब सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया गया है।
यह योजना खासतौर पर उन परिवारों के लिए बनाई गई है, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है और जिनमें कोई बेटा नहीं है। इसका उद्देश्य बेटियों को बोझ समझने की मानसिकता को खत्म करना और परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देना है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले में 2500 से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जबकि पूरे राज्य में यह संख्या 34 हजार से ज्यादा पहुंच चुकी है। इस योजना के लिए 113 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक आवंटन है।
विज्ञापन
मेरी दो बेटियां हैं। हमें बुढ़ापे को लेकर हमेशा चिंता रहती थी। जब हमें इस योजना के बारे में पता चला तो हमने आवेदन किया। आज समय पर किस्त खाते में पहुंच रही है। - सुनीता देवी, सेक्टर-22
सरकार से मिलने वाली यह राशि हमारे लिए बहुत मददगार है। इससे घर के खर्च में राहत मिलती है और बेटियों की पढ़ाई में भी काफी सहायता हो जाती है। - कमलेश, एनआईटी
लाडली योजना ने हमें यह एहसास दिलाया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान भी है।-रेखा, बल्लभगढ़
सरकार के सहयोग से स्थिति बेहतर हुई है। यह योजना समाज की सोच बदलने में अहम भूमिका निभा रही है।-मंजू, तिगांव