Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   East-West Project: A flyover will be built from Sainik Colony to Amrita Hospital, making travel from Gurugram to Greater Faridabad easier.

ईस्ट-वेस्ट परियोजना: सैनिक कॉलोनी से अमृता अस्पताल तक बनेगा फ्लाईओवर, गुरुग्राम से ग्रेफ जाना आसान होगा

Mon, 02 Nov 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
East-West Project: A flyover will be built from Sainik Colony to Amrita Hospital, making travel from Gurugram to Greater Faridabad easier.
सैनिक कॉलोनी से अमृता अस्पताल तक बनेगा 754 करोड़ से फ्लाईओवर - एफएमडीए ने जारी किया टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच आवागमन सुगम बनाने और ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने ईस्ट-वेस्ट परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। विभाग ने सोमवार को सैनिक कॉलोनी मोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित अमृता अस्पताल तक 754 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड पुल बनाने की परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इससे ग्रेटर फरीदाबाद से गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
प्रस्तावित एलिवेटेड पुल सैनिक कॉलोनी, एसजीएम नगर, बड़खल, अनखीर, सेक्टर-21ए, 21बी, 21सी, 21डी, सेक्टर-46 और मेवला महाराजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इन इलाकों से ग्रेटर फरीदाबाद की ओर आने-जाने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर गुरुग्राम की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को इसका लाभ मिलेगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच 24 घंटे में करीब एक लाख वाहन आवागमन करते हैं। इस परियोजना की घोषणा वर्ष 2023 में की गई थी। वर्ष 2024 में इस परियोजना का बजट मंजूर कर दिया गया था, लेकिन तब से लेकर अब तक इस परियोजना का टेंडर नहीं लगाया जा सका था। सोमवार को एफएमडीए ने इसका टेंडर लगा दिया। दिसंबर माह तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए कंपनी का चयन होने की उम्मीद है। एफएमडीए के इंफ्रा-1 डिवीजन ने पूर्वी से पश्चिमी फरीदाबाद तक निर्बाध कनेक्टिविटी विकसित करने के लिए बड़खल रूट का टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

-----
शहर की कनेक्टिविटी मजबूत करने की उम्मीद:
दोनों परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य फरीदाबाद के अलग-अलग हिस्सों के बीच सड़क संपर्क बेहतर करना है। एलिवेटेड पुल से प्रमुख आवासीय क्षेत्रों और ग्रेटर फरीदाबाद के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है। अभी तक ग्रेटर फरीदाबाद से लेकर गुरुग्राम तक आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ता है। इसके अलावा एनआईटी से आने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके लिए भी अलग से फ्लाईओवर तैयार किया जाएगा। एफएमडीए की ओर से इसके लिए कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
प्रस्तावित एनएफजी एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा
यह एलिवेटेड फ्लाईओवर शहर के विकास को पंख लगाएगा। इससे गुरुग्राम से आवाजाही के अलावा नोएडा जाना भी आसान होगा। सैनिक कॉलोनी मोड़ से लेकर यह फ्लाईओवर ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 तक बनेगा। वहां से यह प्रस्तावित फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। भविष्य में इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से फरीदाबाद-गुरुग्राम और नोएडा के बीच वाहन चालकों को जाम मुक्त सफर मिलेगा।


इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। दिसंबर तक कंपनी के चयन के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस परियोजना से शहर को जाम मुक्त करने में मदद मिलेगी।- केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed