फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Earthquake jolts Faridabad twice on thursday

Earthquake: फरीदाबाद में दो बार लगे भूकंप के झटके, तीव्रता इतनी कम लोग नहीं कर पाए महसूस

Thu, 25 Jul 2024 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Jul 2024 10:39 PM IST
सार

लोगों को काफी समय बाद सोशल मीडिया व न्यूज के माध्यम से ही भूकंप आने की सूचना मिली। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजकर 54 मिनट और उसके बाद 11 बजकर 43 मिनट पर भूकंप आया। 

विज्ञापन
Earthquake jolts Faridabad twice on thursday
फरीदाबाद में महसूस हुए भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद जिले में गुरुवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता काफी कम रही। जिससे जानमाल की हानि नहीं हुई। भूकंप का केंद्र फरीदाबाद रहा। भूकंप काफी हल्की गति का था, जिसे लोग महसूस नहीं कर पाए। 

विज्ञापन


लोगों को काफी समय बाद सोशल मीडिया व न्यूज के माध्यम से ही भूकंप आने की सूचना मिली। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजकर 54 मिनट और उसके बाद 11 बजकर 43 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था।
विज्ञापन


भूकंप को 4 जोन में बांटा
भारत में भूकंप को 4 जोन में बांटा गया है। जिसमें जोन 2, 3, 4 और 5 शामिल हैं। इसको खतरों के हिसाब से आंका जाता है। जोन 2 में सबसे कम खतरा और जोन 5 में सबसे अधिक खतरा होता है। मैप में जोन 2 को आसमानी रंग, जोन 3 को पीला रंग, जोन 4 को संतरी रंग और जोन 5 को लाल रंग दिया गया है। इसमें रोहतक जिले का दिल्ली साइड का क्षेत्र जोन 4 व हिसार साइड का क्षेत्र जोन 3 में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed