फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ears getting damaged due to use of earphones, 5 patients reaching district hospital every day

Faridabad News: ईयरफोन के इस्तेमाल के खराब हो रहे कान, प्रतिदिन जिला अस्पताल पहुंचे रहे 5 रोगी

Sun, 23 Jun 2024 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
Ears getting damaged due to use of earphones, 5 patients reaching district hospital every day
फोटो-
विज्ञापन

- घंटों ईयरफोन के इस्तेमाल से बहरे होने का खतरा, जरूरत अनुसार ही करें उपयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लगातार कई घंटों तक ईयरफोन, हेडफोन और इयर बड्स का इस्तेमाल लोगों की सुनने की क्षमता को प्रभावित कर रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे 4-5 मरीज सामने आ रहे हैं। इन मरीजों को सिरदर्द, कान दर्द, कम सुनाई देना, कानों में सीटी बजना और संक्रमण जैसी समस्याएं हो रही हैं। अस्पताल के डॉक्टर इलाज के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

वर्तमान में ईयरफोन, ईयर बड्स और हेडफोन का इस्तेमाल आम हो गया है। बाइक-स्कूटी चलाते समय, गेम्स खेलने के दौरान, मेट्रो में सफर करते वक्त, फोन पर बात करने के दौरान या फिर वर्कआउट करते हुए अधिकांश लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। कोरोना के बाद से वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग भी अपनी कॉल्स के लिए हेडफोन और ईयरफोन की मदद लेते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि आप बात करते-करते काम भी कर सकते हैं। ऑफिस में ज्यादातर कर्मचारी इसका इस्तेमाल करते हैं। धीरे-धीरे इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यह सुनने की क्षमता को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन

----
नागरिक अस्पताल में आ रहे हैं 4-5 मरीज
जिला नागरिक अस्पताल की कान, नाक और गला रोग स्पेशलिस्ट डॉ. रत्ना प्रिया ने बताया कि ओपीडी में 150 से 200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें 4-5 मरीज ईयरफोन, हेडफोन और ईयर बड्स के उपयोग के कारण पीड़ित होते हैं। तेज आवाज सीधा कानों के भीतर जाकर नसों को नुकसान पहुंचा रही है। कई रोगियों को टिटनेस की समस्याएं भी हो जाती हैं। कानों में लगातार या रह-रह कर गूंजने की आवाज, सीटियां बजना, भिनभिनाने या फुफकारने की आवाज सुनाई देती हैं। यह उपकरण सिर्फ कानों को ही बल्कि मस्तिष्क को भी प्रभावित कर रहे हैं।इससे सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या भी बढ़ रही है। मध्यम आवाज के स्तर पर लगातार 60 मिनट से ज्यादा ईयरफोन का उपयोग नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए। सोते समय इयरफोन का प्रयोग करने से भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई लोग एक-दूसरे के साथ अपने ईयरफोन की अदला-बदली करते हैं। ऐसे में कान में संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।सैनिटाइजर से साफ करके इयरफोन का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed