{"_id":"6a4fe822203ad82c0f027a30","slug":"e-vehicle-charging-facilities-alongside-parking-will-be-available-in-badkhal-tehsil-construction-to-be-completed-by-december-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74509-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बड़खल तहसील में पार्किंग के साथ मिलेगी ई-व्हीकल चार्जिंग की सुविधा, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बड़खल तहसील में पार्किंग के साथ मिलेगी ई-व्हीकल चार्जिंग की सुविधा, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण
विज्ञापन
बड़खल तहसील की फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बड़खल क्षेत्र के लोगों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस नई तहसील भवन की सौगात मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से मेट्रो मोड़ के पास निर्माणाधीन पांच मंजिला तहसील भवन का काम तेजी से चल रहा है। विभाग का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक निर्माण पूरा कर लोगों के लिए भवन शुरू करना है। नई तहसील में पहली बार पार्किंग परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
पुरानी तहसील भवन वर्षों पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी थी। बरसात के दौरान परिसर में जलभराव होने से लोगों को दस्तावेजों के साथ आने-जाने में परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए पुराने भवन को हटाकर आधुनिक सुविधाओं वाला नया भवन बनाया जा रहा है। फिलहाल तहसील का संचालन गोल्फ क्लब के पास स्थित पैरा एथलीट भवन से किया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार नए भवन को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। परिसर में पर्याप्त पार्किंग, ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन, अलग-अलग शाखाओं के लिए कार्यालय कक्ष, रिकॉर्ड रूम, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्देश्य यह है कि राजस्व संबंधी अधिकांश सेवाएं एक ही परिसर में व्यवस्थित तरीके से मिल सकें और लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार भवन की मुख्य संरचना तैयार हो चुकी है और अब फिनिशिंग तथा आंतरिक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय के भीतर परियोजना पूरी की जा सके।
नई तहसील शुरू होने के बाद बड़खल क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर राजस्व सेवाएं मिलेंगी। आधुनिक रिकॉर्ड प्रबंधन, सुव्यवस्थित कार्यालय व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाओं से आम नागरिकों के साथ कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।
पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि बड़खल तहसील भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। विभाग का प्रयास है कि जनवरी 2027 की निर्धारित समय-सीमा से पहले ही दिसंबर 2026 तक परियोजना पूरी कर ली जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की लगातार निगरानी की जा रही है।