फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   E-cigarettes increase the risk of heart disease in young people

Faridabad News: ई-सिगरेट से युवाओं में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा

Mon, 20 Apr 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
E-cigarettes increase the risk of heart disease in young people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा ई-सिगरेट का चलन अब गंभीर स्वास्थ्य खतरे के रूप में सामने आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ई-सिगरेट का सेवन हृदय रोगों के खतरे को तेजी से बढ़ा रहा है, जिसके चलते कम उम्र में ही हार्ट अटैक और अन्य दिल से जुड़ी बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। कोटपा के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि ई-सिगरेट का सेवन करने वालों में हार्ट अटैक का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में करीब 19 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की, जिसमें दिल्ली से ई-सिगरेट लाकर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 282 ई-सिगरेट बरामद की गईं। गौरतलब है कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के तहत ई-सिगरेट की बिक्री, खरीद, उपयोग और भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित है।

वर्जन



ई-सिगरेट स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। यह दिल और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाती है, इसलिए इससे दूर रहना जरूरी है।---डॉ. मान सिंह, नोडल अधिकारी-कोटपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed