फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Duty of additional doctors imposed on Diwali due to emergency

Faridabad News: इमरजेंसी में दिवाली पर अतिरिक्त डॉक्टरों की लगाई ड्यूटी

Sat, 11 Nov 2023 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Duty of additional doctors imposed on Diwali due to emergency
- बर्न केस वाले मरीजों के लिया है पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दीपावली के लिए एम्स शाखा की इमरजेंसी में तीनों शिफ्टों में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी को लगेगी। इसके अलावा यदि कोई बर्न केस का मरीज आता है तो उसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवा मौजूद है। एंबुलेंस भी 24 घंटे अस्पताल में मौजूद रहेगी।
एम्स शाखा की इमरजेंसी में हर रोज 100 से ज्यादा मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। रविवार को दीपावली का त्योहार होने के चलते इमरजेंसी में आम दिनों के मुकाबले अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इमरजेंसी की तीनों शिफ्टों में दो-दो डॉक्टरों के साथ दो-दो सीनियर स्टाफ की ड्यूटी को लगाया गया है। दिवाली के अवसर पर सबसे ज्यादा मरीज आग में झुलसने के आते हैं। उन मरीजों के लिए इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के दौरान इस्तेमाल में आने वाली सभी प्रकार की महत्वपूर्ण दवाइयां उपलब्ध है। इसके अलावा अगर किसी गंभीर मरीज को बीके अस्पताल या दिल्ली रेफर किया जाता है तो उसके लिए दो एंबुलेंस को भी लगाया गया है। दोनों एंबुलेंस यह 24 घंटे अस्पताल में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


इमरजेंसी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण दवा पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। इसके अलावा मरीजों को रेफर करने के लिए एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी।
- डॉ. टीसी गिदवाल, एसएमओ, एम्स इमरजेंसी शाखा

ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे डॉक्टर

अस्पताल प्रबंधन की ओर से चार बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। फिलहाल इस वार्ड में केवल दो बेड लगाए गए हैं। चिकित्सकों की छुट्टी रद कर दी गई है और उन्हें आनकाल ड्यूटी पर रहने के लिए कहा गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से झुलसे लोगों की सूचना देने के लिए 108 नंबर जारी किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा नागरिक अस्पताल में 26 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सविता यादव का कहना है कि 12 बेड झुलसे लोगों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed