{"_id":"6182ca0e90c1a0103f68c7f9","slug":"duty-of-additional-doctors-imposed-in-bk-s-emergency-faridabad-news-noi614072189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके की इमरजेंसी में लगाई अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके की इमरजेंसी में लगाई अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। दिवाली पर्व को देखते हुए बीके अस्पताल की इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, दमकल विभाग को अलर्ट पर रखा हुआ है।
दिवाली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को सतर्क रहने को कहा है जिससे जरूरत पड़ने पर डॉक्टर आसानी से उपलब्ध हो सकें। वहीं, एंबुलेंस कंट्रोल रूम में तैनात चालकों और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर एंबुलेंस कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 112 व 7015398108 पर चार कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा अस्पताल की इमरजेंसी नंबर 0129-4055001 पर संपर्क करके स्वास्थ्य संबंधी मदद मांग सकेंगे।
बीके अस्पताल की इमरजेंसी के प्रभारी डॉ. रोहित गौड़ ने बताया कि दिवाली त्योहार के चलते अस्पताल की इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में दो-दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। पोस्टमॉर्टम के लिए अलग से एक डॉक्टर की ड्यूटी है। पहले इमरजेंसी में एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई जाती रही है लेकिन दिवाली को ध्यान में रखते हुए तीन नवंबर की रात से दो-दो डॉक्टरों की ड्यूटी रहेगी। डॉ. गौड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार को इमरजेंसी की तीनों शिफ्टों में दो-दो डॉक्टरों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय दो स्टाफ नर्स, दोपहर व रात के समय एक-एक स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
इमरजेंसी में अगर कोई जलने का मरीज जाता है तो दवाईयों समेत अन्य का इंतजाम कराया गया है। मेडिकल वार्ड को बर्न वॉर्ड में तब्दील कर दिया गया है। दिवाली के दिन करीब 28 एंबुलेंस के जरिए सेवाएं दी जाएंगी। वहीं, ईएसआईसी एनआईटी तीन के रजिस्ट्रार डॉ. एनके पांडे ने बताया कि इमरजेंसी में तीनों शिफ्टों में दो-दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर अन्य डॉक्टरों को ऑन कॉल भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
कई जगहों पर तैनात है दमकल की गाड़ियां
दिवाली पर्व पर किसी प्रकार की आगजनी की सूचना मिलती है तो दमकल की गाड़ियों को तुरंत प्रभाव से घटनास्थल के लिए रवाना किया जाएगा। सीनियर फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा लिस्ट जारी हुई है जिसमें बल्लभगढ़ बस स्टैंड, एनआईटी पुलिस थाना व खेड़ी थाना के पास दमकल की गाड़ियों को खड़ा किया गया है। इसके अलावा सूचना आने के बाद गाड़ियों को तुरंत रवाना कर दिया जाएगा। सभी वाहनों को चेक कर लिया गया है।
इन नंबरों से मांग सकते हैं सहायता
पुलिस कंट्रोल के नंबर : 112
महिला संबंधी अपराध : 1091
ट्रैफिक के लिए : 1073
बीके अस्पताल की इमरजेंसी : 0129-4055001 और 108
सर्वोदय अस्पताल सेक्टर-8 :18003131414,7838858547
सर्वोदय अस्पताल सेक्टर-16 : 0129-4194444
एशियन अस्पताल सेक्टर-21ए : 0129-4253000