{"_id":"68fcb91fb4286c354c028cb9","slug":"dust-lingering-in-the-hospital-premises-has-troubled-patients-and-attendants-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54246-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अस्पताल परिसर में उड़ती धूल से मरीज व तीमारदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अस्पताल परिसर में उड़ती धूल से मरीज व तीमारदार परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल परिसर में इन दिनों उड़ती धूल ने मरीजों और आगंतुकों की परेशानी बढ़ा दी है। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर ओपीडी और पार्किंग क्षेत्र तक धूल के गुबार उठते रहते हैं। इस वजह से न केवल मरीजों को बल्कि उनके साथ आने वाले परिजनों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में सड़क और मैदान के कई हिस्सों पर मिट्टी उखड़ी हुई है, जिससे वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ती रहती है। इससे सांस और आंखों में जलन की शिकायतें रहती हैं। अस्पताल में अपने दादा की आंखों का इलाज कराने आए आशुतोष ने बताया कि वह अक्सर अस्पताल आते रहते हैं। उन्होंने बताया कि यहां लंबे समय से मरम्मत का काम चल रहा है, जिसकी वजह से अस्पताल परिसर में धूल की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बताया कि यहां हर दिन सैकड़ों लोग इलाज के लिए आते हैं लेकिन धूल के कारण बैठना या इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह और भी नुकसानदेह है।