फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dussehra Maidan will get relief from dust, two MLD plant will be set up

Faridabad News: दशहरा मैदान में धूल से मिलेगी राहत, दो एमएलडी का संयंत्र लगेगा

Thu, 15 Jun 2023 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Dussehra Maidan will get relief from dust, two MLD plant will be set up
दशहरा मैदान में धूल से मिलेगी राहत, दो एमएलडी का संयंत्र लगेगा
विज्ञापन

-एसटीपी लगाने का काम ठेकेदार को सौंपा, तीन करोड़ रुपये होंगे खर्च


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय बीके चौक के पास स्थित दशहरा मैदान में जल्द हरियाली नगर आएगी। आसपास के लोगों को धूल की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। निगम दशहरा मैदान की चहारदीवारी साथ दो एमएलडी का सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) लगवाने जा रहा है। एजेंसी को कार्य सौंप दिया गया है। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दशहरा मैदान में धार्मिक आयोजनों के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। करीब 15-20 एकड़ में फैले इस ग्राउंड में हरियाली का अभाव है और धूल उड़ती रही है। ग्राउंड के एक और बीके नागरिक अस्पताल और दूसरी ओर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल है। ऐसे में नगर निगम ने पिछले साल दशहरा मैदान में दो एमएलडी का सीवर शोधन संयंत्र लगाने की योजना तैयार की थी। इसे वायु गुणवत्ता प्रबंधन के तहत मिले पैसे से लगवाया जा रहा है। निगम के अनुसार संयंत्र में मृदा जैविक प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा। दूसरी ओर इसका पानी पास के रोज गार्डन में भी उपयोग में लाया जा सकता है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मुख्यालय नितिन कादियान ने बताया कि एसटीपी लगाने के लिए जगह उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

---
सीवर ओवरफ्लो की समस्या से मिलेगी राहत
दशहरा ग्राउंड में एसटीपी बनने से एनआईटी तीन, एनआईटी पांच व मेडिकल कॉलेज समेत आसपास के क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं एमएलडी के एसटीपी से सीवर का पानी शोधित कर बागवानी समेत अन्य कार्याें में लाया जा सकेगा। संयंत्र लगाने के लिए दशहरा ग्राउंड की जमीन पर राहुल कॉलोनी के साथ अवैध कब्जों को निगम ने हाल में हटवाया था। इसके बाद इस पर काम आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed