{"_id":"6ada69b7b92733823f0ec0c7","slug":"during-yoga-training-teachers-learned-the-techniques-of-neti-kriya-and-pranayama-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83461-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: योग प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सीखी नेति क्रिया और प्राणायाम की विधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: योग प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सीखी नेति क्रिया और प्राणायाम की विधि
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक स्कूल सेक्टर-16 में 15 दिवसीय प्रशिक्षण जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षकों को योग की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान देने के लिए राजकीय प्राथमिक स्कूल सेक्टर-16 में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन बल्लभगढ़ ब्लॉक के शारीरिक शिक्षा अध्यापकों को सूक्ष्म व्यायाम, शुद्धि क्रियाओं, सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
दिन की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना और मंत्रोच्चारण से हुई। इसके बाद प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को जल नेति और रबर नेति जैसी शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास कराया और इनके सही तरीके की जानकारी दी। प्रशिक्षण में योग के व्यावहारिक अभ्यास के साथ इसके सैद्धांतिक पक्ष पर भी जोर दिया गया, ताकि शिक्षक विद्यार्थियों को योग की सही जानकारी दे सकें। सैद्धांतिक सत्र में मास्टर ट्रेनरों ने पतंजलि योग दर्शन, हठ योग, भगवद्गीता, योग के अर्थ एवं उद्देश्य और शरीर के परिसंचरण तंत्र से जुड़े विषयों को समझाया। साथ ही शुद्धि क्रियाओं के महत्व और उनकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।