फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   During the drunken fight, only the friends had killed the young man, the body of the youth found in the Old Press Colony was disclosed.

नशे में हुए झगड़े के दौरान दोस्तों ने ही की थी युवक की हत्या, ओल्ड प्रेस कालोनी में मिले युवक के शव मामले का खुलासा

Fri, 07 Jan 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
During the drunken fight, only the friends had killed the young man, the body of the youth found in the Old Press Colony was disclosed.
During the drunken fight, only the friends had killed the young man, the body of the youth found in the Old Press Colony was disclosed.
फरीदाबाद। 31 दिसंबर को ओल्ड प्रेस कॉलोनी के खंडहर में मिले शव मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक ने नशे की ज्यादा डोज ले ली थी। इसके बाद झगड़ा शुरू हुआ और धक्का मारने के कारण अमन का सिर पत्थर से टकरा गया। इसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक जनवरी को थाना मुजेसर इलाके के एक खंडहर मकान में युवक का शव बरामद हुआ था। थाना मुजेसर में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित, सुमित, मनोज उर्फ मनु व एक नाबालिग शामिल है। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी मृतक अमन के दोस्त थे। 31 दिसंबर को सभी अमन के साथ इंजेक्शन का नशा कर रहे थे। अमन ने नशे की ज्यादा डोज ले ली। उनकी आपस में लड़ाई हो गई और आरोपियों ने अमन को पीछे से धक्का दे दिया। गिरते समय उसका सिर पत्थरों से टकराया। अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन की हालत देख आरोपी घबरा गए और उसे घसीटकर पास के खंडहर में छोड़ दिया। आरोपी उसके पैसे और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल तथा अमन की जैकेट बरामद कर ली है। तीन आरोपियों को जेल व नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed