{"_id":"6155f43c8ebc3e4715055aa5","slug":"during-the-demolition-there-was-an-altercation-between-the-shopkeeper-and-the-officials-faridabad-news-noi6078037170","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ के दौरान दुकानदार और अधिकारियों में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ के दौरान दुकानदार और अधिकारियों में कहासुनी
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान एनआईटी एक मार्केट में दुकानदारों और नगर निगम के एसडीओ में कहासुनी हो गई। एसडीओ ने दुकानदार के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एसडीओ सुमेर सिंह ने बताया कि टीम ने बीके चौक से एक-दो चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस दौरान बस अड्डे के सामने भी कई जगह अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने एक-दो चौक पहुंचकर एक जूलरी के शोरूम के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद मार्केट नंबर एक में मिलाप दवाखाना चौक के पास से अतिक्रमण हटाया। एनआईटी एक में तोड़फोड़ के दौरान दुकानदार मनीष भाटिया की एसडीओ सुमेर सिंह और जेई योगेश से कहासुनी हो गई।
मनीष ने कहा कि उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है। वहीं सुमेर सिंह ने कहा कि मनीष भाटिया ने उनको अशब्द कहे। बता दें कि गांधी जयंती के मौके पर दो अक्तूबर को मेट्रो मोड़ से एक-दो चौक तक राहगीरी का आयोजन किया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया है। एक-दो चौक से नगर निगम की टीम ने जब मार्केट नंबर एक में प्रवेश किया, तो विरोध शुरू हो गया। लोगों ने पैसे का भी आरोप लगाया है।