फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dumper crashes into stationary trailer on highway; driver and helper injured.

Faridabad News: हाईवे पर खड़े ट्राले में घुसा डंपर, चालक व सहायक घायल

Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dumper crashes into stationary trailer on highway; driver and helper injured.
संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा, दिल्ली-मथुरा-आगरा हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में दिल्ली-मथुरा-आगरा हाईवे पर शुक्रवार तड़के करीब चार बजे लोहे की कॉयल से लदे ट्राले में पीछे से तेज रफ्तार डंपर घुस गया। हादसा संत सूरदास मेट्रो स्टेशन से करीब 300 मीटर आगे नहर के पास हुआ।
टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का अगला हिस्सा ट्राले में जा धंसा। हादसे में डंपर चालक शेरमोमिन और सहायक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। जानकारी के अनुसार डंपर बड़खल की ओर से पलवल जा रहा था। इसी दौरान ओवरटेक लेन में खड़े ट्राले से उसकी भिड़ंत हो गई। ट्राला चालक राकेश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाटा के पास स्थित एक कंपनी से दो लोहे की कॉयल लेकर सेक्टर-57 स्थित कंपनी में माल पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में ट्राले का टायर फट गया, जिसके कारण वाहन को ओवरटेक लेन में रोकना पड़ा। उन्होंने सुरक्षा के लिए ट्राले से करीब 50 मीटर पीछे रोड सेफ्टी गार्ड भी लगाया था।
विज्ञापन


राकेश के अनुसार डंपर चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था और उसे खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया, जिससे डंपर सीधे ट्राले के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक वाहन में फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा व क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed