फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to the shifting of the rain water line, the water supply will remain closed for 36 hours.

Faridabad News: रेनीवेल लाइन की शिफ्टिंग के चलते 36 घंटे बंद रहेगी पानी की आपूर्ति

Wed, 13 May 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Due to the shifting of the rain water line, the water supply will remain closed for 36 hours.
13 मई की सुबह 10 बजे से लेकर 14 मई की रात 10 बजे तक पानी नहीं आएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर रेनीवेल पाइपलाइन के शिफ्टिंग कार्य के चलते कई इलाकों में 36 घंटे तक पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। सूचना के अनुसार 13 मई बुधवार की सुबह 10 बजे से लेकर 14 मई बृहस्पतिवार की रात 10 बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों से पहले ही जरूरत के अनुसार पानी स्टोर करने की अपील की है, ताकि गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।





फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से मोहना रोड स्थित भाटिया मंदिर के पास रेनीवेल की लाइन नंबर-1 को शिफ्ट करने के लिए 36 घंटे का शटडाउन घोषित किया गया है। यह कार्य नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) की सीवर लाइन क्रॉसिंग परियोजना के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार मोहना रोड पर एमसीएफ की सीवर लाइन डालने के लिए रैनीवेल की मुख्य पाइपलाइन को स्थानांतरित करना आवश्यक हो गया है। इसी कारण जलापूर्ति लाइन को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। एफएमडीए के इंफ्रा-2 विभाग ने अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ विचार-विमर्श करने के बाद 36 घंटे के शटडाउन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान सेक्टर-22, सेक्टर-23, सेक्टर-25, सेक्टर-55, सेक्टर-58, गांव गौंछी, शहीद पार्क, जेसीबी चौक, पंचायत भवन क्षेत्र, जैन कॉलोनी, भीम बाग, सुभाष कॉलोनी, ऊंचागांव, मिल्क प्लांट और प्रेम नगर समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पेयजल और घरेलू उपयोग के लिए पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed