फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to the construction of elevated road, the arrival of wheat in the market decreased

Faridabad News: एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के कारण मंडी में कम हुई गेहूं की आवक

Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Due to the construction of elevated road, the arrival of wheat in the market decreased
मोहना रोड पर निर्माण कार्य के चलते कई रास्तों को किया गया है बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोहना रोड पर पिछले 6 महीने से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चलने की वजह से कई रास्तों को बंद कर दिया है। जिसकी वजह से मंडी में किसानों को पहुंचने में परेशानी हो रही है। जिसकी वजह से इस बार मंडी में पिछले साल के मुकाबले गेहूं आवक कम हुई है।

मोहना रोड पर अक्टूबर महीने से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह निर्माण कार्य आदर्श नगर थाने से लेकर सिटी पार्क के पास तक चल रहा है। जिसके चलते कई जगहों पर वाहनों की आवागमन को बंद कर दिया है। जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में पहुंचने में हो रही है। इसी वजह से इस बार पिछले साल के मुकाबले आवक कम हुुई है। पिछले साल करीब एक लाख 85 हजार क्विंटल आवक हुई थी। वहीं इस बार एक लाख 18 हजार ही आवक हुई है। मंडी के सचिव इंद्रपाल ने बताया मोहना रोड चल रहे निर्माण कार्य के चलते किसानों उनकी बल्लभगढ़ मंडी में फसल लेकर पहुंचने में परेशानी हो रही है। पहले किसान जैसे तैसे करके आ जाते थे, लेकिन 16 अप्रैल से अनाज मंडी को आने वाले मुख्य रास्ते को ही बंद कर दिया है। जिससे मंडी में किसान नहीं आ रहे है। अब उनकी मंडी में एक से दो किसान ही अपनी फसल को लेकर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed