फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to tension in Russia-Ukraine, parents called the children and said, come back

रूस-यूक्रेन में तनाव से अभिभावकों ने बच्चों को फोन कर कहा, वापस आ जाओ

Wed, 16 Feb 2022 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Due to tension in Russia-Ukraine, parents called the children and said, come back
यूक्रेन जाते समय प्रियांशु अपने पिता संजीव के साथ । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। रूस और यूक्रेन में बढ़े तनाव ने औद्योगिक नगरी में भी कई लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में जिनके बच्चे यूक्रेन में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं, उन अभिभावकों ने अपने बच्चों से फोन पर बात की है। साथ ही उनसे कहा है कि वापस आ जाओ। हालांकि अभिभावकों ने यह भी बताया कि फोन पर उनके बच्चों ने परदेश में अपने आपको सुरक्षित बताया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन में अभी कोई डर का माहौल नहीं है। हालात सामान्य हैं। फिर भी युद्ध की संभावना को देखते हुए वह वापस स्वदेश लौट रहे हैं।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी एसआर पब्लिक स्कूल संचालक संजीव कुमार के बेटे प्रियांसु यूक्रेन स्थित एक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा हैं। एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। संजीव ने बताया कि उनकी बेटे से बात हुई है। वह अपने आपको वहां सुरक्षित बताया है। साथ ही फोन पर प्रियांसु ने बताया है अभी यहां के हालात समान्य हैं। यहां कोई डर का महौल नहीं है। लोगों समान्य रूप से दिनचर्या में लगे हैं। फिर भी वह स्वदेश वापस लौट रहे हैं। इसी तरह से शहर स्थित एनआईटी पांच की एक छात्रा भी यूूक्रेन में अध्ययनरत है। जानकारी के अनुसार शहर में दर्जनों छात्र वहां पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

उद्यमियों की भी बढ़ी चिंता
फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) के अध्यक्ष बीआर भाटिया ने बताया कि फरीदाबाद में कई ऐसे उद्यमी हैं, जिनका कारोबार यूक्रेेन में भी है। वह इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अगर रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई होती है या तनाव बरकरार रहता है तो इससे जिले के उद्योग पर भी असर पड़ेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े उद्यमियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed