फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to no talks, sanitation workers' strike extended till May 14

Faridabad News: वार्ता नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14 मई तक बढ़ी

Mon, 11 May 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Due to no talks, sanitation workers' strike extended till May 14
मृतक मजदूरों के परिजनों के दर्द सुनाने पर माहौल हुआ भावुक
विज्ञापन

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन ने 14 मई को विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने हड़ताल को 14 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। संघ ने यह फैसला सरकार की ओर से वार्ता के लिए नहीं बुलाए जाने पर किया। नगर पालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल पिछले 11 दिन से जारी है। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और ठेका प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती की मांग उठाई।

16 फरवरी की आगजनी की घटना में घायल होने के बाद जान गंवाने वाले भविचंद रणबीर और स्टील कंपनी के मजदूर प्रदीप कुमार बृजपाल के परिजनों ने जब अपनी पीड़ा साझा की तो कुछ देर के लिए माहौल भावुक भी हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार ने आर्थिक सहायता व नौकरी सहित कई वादे किए थे लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि परिवार के सामने बच्चों की पढ़ाई और घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा और राष्ट्रीय महासचिव एश्री कुमार ने हड़ताल का समर्थन करते हुए 14 मई को देशभर के जिला मुख्यालयों पर भोजनावकाश के दौरान विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में पक्का करने का किया था वादा
उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का वादा आज तक पूरा नहीं किया गया। अब कर्मचारी जनता के बीच जाकर सरकार से जवाब मांगेंगे कि अन्य विभागों में भर्तियां होने के बावजूद सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती क्यों नहीं की गई। शास्त्री ने कहा कि सरकार शहर में फैली गंदगी के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहरा रही है, जबकि असली समस्या ठेका प्रथा, कम वेतन और अस्थायी रोजगार है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया। कई संगठनों की ओर से मीठे पानी की स्टॉल और भंडारे भी लगाए गए। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान दिलीप बहोत ने की और संचालन जिला सचिव अनिल चंडाल ने किया।


जगह-जगह फैली रही गंदगी

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फरीदाबाद में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। 10 दिन से अधिक दिन होने के कारण कई स्थानों पर कूड़ा सड़ने लगा है। इसके कारण दुर्गंघ आने के साथ लोगों को बीमारियों का डर भी सताने लगा है। कई बार निगम की तरफ से निजी कर्मचारियों की मदद से कूड़ा उठवाने का प्रयास किया गया लेकिन निगम कर्मचारियों ने इसका विरोध कर उन्हें वापस कर दिया।




---मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed