{"_id":"66fd864d8c775dd33900d1d6","slug":"due-to-navratri-additional-buses-are-being-run-from-mathura-to-vrindavan-faridabad-news-c-26-1-del1005-31719-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नवरात्र के चलते मथुरा वृंदावन के लिए चलाई जा रहीं हैं अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नवरात्र के चलते मथुरा वृंदावन के लिए चलाई जा रहीं हैं अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
- हर रोज चार से पांच बस चलाई जाएंगी अतिरिक्त, वृंदावन में माता देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए जाते हैं भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नवरात्र के दिनों में मथुरा वृंदावन स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाने वाले भक्तों को परेशानी न हो। उसके लिए रोडवेज डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। जिसको लेकर डिपो की ओर से तैयारी कर ली गई है।
डिपो की ओर से हर रोज करीब 15 से 20 बस मथुरा, वृंदावन और आगरा के लिए चलाई जाती है। तीन अक्तूबर बृहस्पतिवार से नवरात्र शुरू होने के चलते जिले से भक्त मथुरा वृंदावन बने माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं। उन भक्तों को आने जाने में कोई परेशानी न हो उसके लिए आज से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ड्यूटी इंचार्ज राम खिलाड़ी ने बताया कि उनकी ओर से मथुरा वृंदावन के लिए 4 से 5 अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। इसे लेकर चालक व परिचालकों की ड्यूटी को लगा दिया है। इन बसों की कोई समय सारणी नहीं है। भक्तों व यात्रियों के आने के बाद बस को रवाना कर दिया जाएगा।