फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to lack of new appointments, the burden on the employees of the Roadways Department is increasing.

Faridabad News: नई नियुक्तियां नहीं होने पर रोडवेज विभाग के कर्मचारियों पर बढ़ रहा बोझ

Sun, 26 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of new appointments, the burden on the employees of the Roadways Department is increasing.
कर्मचारी यूनियन ने परिवहन मंत्री को लिखा पत्र, करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रोडवेज विभाग में कई साल से नई नियुक्तियां नहीं होने की वजह से कर्मचारियों पर बोझ बढ़ गया हैं। इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। समस्या को लेकर रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।
डिपो प्रधान नरेश कुमार और सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार चालक व परिचालक से 18 से 20 घंटे की ड्यूटी करवा रही है। ड्यूटी करवाकर उनका शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों के अर्जित देय अवकाश के नियमों में कटौती की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों को पिछले 9 साल से बोनस भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि रोडवेज विभाग में चालक, परिचालक, मैकेनिक, हेल्पर, चौकीदार आदि के हजारों पद खाली पड़े हैं। सरकार की ओर से इन पदों पर नियुक्ति नहीं की जा रही है। जिस वजह से जो कर्मचारी काम कर रहे हैं उन पर काफी बोझ बढ़ गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह जल्द से जल्द नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए ताकि यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed