फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to financial crisis, mother threw one and a half year old daughter into drain, she died.

Faridabad News: आर्थिक तंगी के चलते मां ने डेढ़ साल की बेटी को नाले में फेंका, मौत

Mon, 27 Apr 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Due to financial crisis, mother threw one and a half year old daughter into drain, she died.
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी के पल्ला क्षेत्र में एक मां ने अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बच्ची को जिंदा नाले में फेंक कर उसकी हत्या कर दी। गंदे पानी में डूबने से मासूम की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर 26 अप्रैल को आरोपी महिला को काबू कर लिया है।
वारदात का खुलासा 23 अप्रैल को हुआ, जब धीरज नगर और टीटू कॉलोनी के पास स्थित बुढ़िया नाले से गुजर रहे दो स्कूली बच्चों ने लोहे के जाल में एक बच्ची का शव फंसा देखा। सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 25 अप्रैल को हत्या और साक्ष्य छुपाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एक फुटेज में 23 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे एक महिला बच्ची को गोद में उठाकर नाले की तरफ ले जाती दिखी, लेकिन वापसी में वह अकेली लौट रही थी। पुलिस ने हुलिए के आधार पर महिला की पहचान नीलम निवासी धीरज नगर के रूप में की और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी नीलम ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। मूल रूप से बिहार के मधुबनी की रहने वाली नीलम ने बताया कि उसके पास पहले से ही पांच बेटियां हैं और यह उसकी छठी संतान थी। पति के दिव्यांग होने और घर की भारी आर्थिक तंगी के कारण वह पालन-पोषण में असमर्थ थी। इसी हताशा और बोझ के चलते उसने अपनी सबसे छोटी बेटी को जिंदा नाले में फेंक दिया और चुपचाप घर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed