फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to enmity, the addict beat up the finance manager and his father

फरीदाबाद: रंजिश के चलते नशेड़ी ने वित्त प्रबंधक व उसके पिता को पीटा

Thu, 16 Feb 2023 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Due to enmity, the addict beat up the finance manager and his father
सेक्टर-57 में नशे में कार चलाने पर टोकने पर भड़का था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नशे में धुत होकर कार ना चलाने की नसीहत देना पिता पुत्र को भारी पड़ गया। आरोपी ने रंजिश में बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। बाइक सवार एक कंपनी में वित्त प्रबंधक है। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। दोनों को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-57 निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में वित्त प्रबंधक है। नौ फरवरी रात करीब 10 बजे वह पिता धर्मवीर सिंह के साथ घर जा रहा था। सेक्टर-57 के पास बाइक को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। राहुल ने कार का नंबर नोट कर लिया था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने राहुल व उसके पिता को पहचान लिया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पिता धर्मवीर का आरोप है कि कुछ दिनों पहले सेक्टर-57 निवासी प्रेमचंद शराब पीकर कार चला रहा था। उन्होंने प्रेमचंद को इसके लिए समझाया था। इस पर आरोपी भड़क गया और भविष्य में देख लेने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि इसी रंजिश में प्रेमचंद ने उन्हें टक्कर मारी है। घटना के समय राहुल का पर्स मौके पर ही गिर गया, उसमें करीब नौ हजार रुपये व जरूरी कागजात थे। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed