{"_id":"6952cf391c2a4b99820866c7","slug":"due-to-cold-the-number-of-patients-decreased-in-the-opd-of-the-district-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59085-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठंड के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में घटी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठंड के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में घटी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बढ़ती ठंड का असर अब जिला अस्पताल की ओपीडी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। आमतौर पर सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रहती है, लेकिन अब इसके विपरीत स्थिति देखने को मिल रही है। ठंड के कारण ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई।
अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिस कारण ओपीडी में मरीज कम पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में जहां सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 180 से 200 मरीज पहुंचते हैं, वहीं ठंड के कारण यह संख्या घटकर 140 से 180 के बीच रह गई है। हालांकि आपातकालीन सेवाएं पूर्व की तरह जारी हैं और गंभीर मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि ठंड के मौसम में लोग छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अस्पताल आने से परहेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर मरीज गंभीर स्थिति में या आपात सेवाओं के तहत ही अस्पताल पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य शिकायतों के मामलों में कमी आई है।