फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dubai hotel operator arrested for operating accounts

Faridabad News: खाते ऑपरेट करने के आरोप में दुबई का होटल संचालक पकड़ा

Thu, 03 Jul 2025 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dubai hotel operator arrested for operating accounts
20 दिन पहले ही आरोपी भारत आया था, 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर हुई थी 2.02 करोड़ रुपये की ठगी
आरोपी भूपेश अरोड़ा दिल्ली रोहिणी का रहने वाला है और दुबई मरीना में रहकर होटल चलाता है
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों के लिए बैंक खाते ऑपरेट करने के आरोप में दुबई के होटल संचालक को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भूपेश अरोड़ा दिल्ली रोहिणी के सेक्टर-11 का रहने वाला है। वो फिलहाल दुबई मरीना की इलीट रेजीडेंसी में रहता है। पूछताछ में पता चला कि वो दुबई में होटल किराये पर लेकर चलाता है। 20 दिन पहले ही वो भारत लौटा है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर खातों में आए ठगी के रुपयों को ठगों के पास भेजता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।


शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 2.02 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में ये कार्रवाई की गई है। सेक्टर-88 निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2024 में उन्होंने फेसबुक लिंक से व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े। उसमें निवेश करने वाले लोगों के रुपये तेजी से दोगुणा हो रहे थे। जिसके बाद उसने भी अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 2,02,60830 रुपये निवेश कर दिए। लेकिन बाद में रिफंड नहीं दिया गया तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed