{"_id":"6a3abf8a730494524f05e107","slug":"dtps-bulldozer-razes-illegal-colony-in-sahupura-village-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73084-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांव साहूपुरा में अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांव साहूपुरा में अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का बुलडोजर
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव साहूपुरा में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। विभाग की टीम ने राजस्व संपदा क्षेत्र में करीब 1.2 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में कुल 6 निर्माणाधीन ढांचे, 3 चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) तथा 20 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) को जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
डीटीपी विभाग के अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि उक्त भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के प्लॉट काटकर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। विभाग को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मौके पर जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि कॉलोनाइजर द्वारा न तो विभाग से आवश्यक लाइसेंस लिया गया था और न ही नियमानुसार लेआउट प्लान अथवा नक्शा स्वीकृत कराया गया था। अधिकारी ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी 25 मार्च को यहां कार्रवाई की गई थी। गांव के लोगों ने बताया कि यह जमीन एक फौजी की है। इस दौरान कुछ मकानों में रह रहे लोगों को पुलिस ने पकड़कर बाहर निकाला। जिससे उनके हाथ पर चोट आई।