Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DTP submits report to STP regarding neglect of maintenance at ATS Triumph

Faridabad News: एटीएस ट्रायंफ में रखरखाव में उपेक्षा पर डीटीपी ने एसटीपी को रिपोर्ट सौंपी

Sat, 07 Nov 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
DTP submits report to STP regarding neglect of maintenance at ATS Triumph
बेसमेंट में सीलन, खराब लिफ्ट, खराब एसटीपी, अग्निशमन उपकरण, प्लास्टर झड़ने, बिजली कटौती संबंधित कई शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-104 ए स्थित एटीएस ट्रायंफ सोसाइटी मेंं बदहाल रखरखाव और जीवन की सुरक्षा संबंधित कुछ गंभीर समस्याओं पर जिला नगर योजनाकार ने वरिष्ठ नगर योजनाकार (एसटीपी) को रिपोर्ट सौंपी है। सोसाइटी के निवासियों ने 26 अगस्त को उपायुक्त के समाधान शिविर में सोासाइटी के रखरखाव में कई गड़बड़ियों की शिकायत रखी थी।

डीटीपी अमित मधोलिया और उनकी टीम ने 7 सितंबर को निवासियों, सोसाइटी प्रबंधन और आरडब्ल्यूए के समक्ष सोसाइटी का निरीक्षण किया। डीटीपी ने रिपोर्ट में लिखा है कि निरीक्षण के दौरान सोसाइटी की दो लिफ्ट खराब पाई गई। अग्निशमन के उपकरण कारगर नहीं पाए गए। सोसाइटी के बेसमेंट में सीपेज, जल जमाव, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कारगर नहीं होने, क्लब हाउस के स्वीमिंग पुल, पार्क में रखरखाव की कमी, असुरक्षा, कचरे के प्रबंधन का अभाव जैसी समस्याएं पाई गई। सोसाइटी में प्लास्टर गिरने, दरारें और बिजली के उतार-चढ़ाव जैसे कई समस्याएं इस रिपोर्ट में बताई गई है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि बिल्डर प्रबंधन ने शिकायतों को लेकर 7 दिनों में कोई जवाब नहीं दिया। डीटीपी ने एसटीपी से आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा है। इस 28 मंजिली सोसाइटी में करीब 325 परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed