{"_id":"6a3d8019b8af159e0c09043d","slug":"dtp-carried-out-a-demolition-drive-against-illegal-colonies-in-baselwa-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73261-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीटीपी ने बसेलवा में अवैध कॉलोनियों पर चलाया पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीटीपी ने बसेलवा में अवैध कॉलोनियों पर चलाया पीला पंजा
विज्ञापन
दो निर्माण समेत 20 बाउंड्री वॉल किए ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने गांव बसेलवा के राजस्व क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग ने करीब तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इस दौरान दो निर्मित ढांचों, 10 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) तथा 20 बाउंड्री वॉल को ध्वस्त किया गया। जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में बिना अनुमति के प्लॉटिंग और निर्माण कार्य किए जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया गया और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध निर्माण हटाए गए।
उन्होंने कहा कि जिले में अनधिकृत कॉलोनियों के विकास पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना वैध अनुमति के की जाने वाली प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।