फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DTP broke the seal imposed by UP government

Faridabad News: यूपी सरकार की लगाई गई सील डीटीपी ने तोड़ी

Fri, 08 Dec 2023 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
DTP broke the seal imposed by UP government
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना तिगांव क्षेत्र अंतर्गत की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर शुक्रवार को डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। जिस जमीन पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया वह जमीन यूपी सरकार ने गैंगस्टर एक्ट में सील की हुई थी।
तिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करीब दो एकड़ में प्लाटिंग की जा रही थी। शुक्रवार को डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने शिकायत के आधार पर वहां पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जाता है कि जिस जमीन पर यह प्लॉटिंग की जा रही थी, उस जमीन को पहले ही यूपी सरकार ने गैंगस्टर एक्ट में प्रज्जन नामक बदमाश की संपत्ति के साथ अटैच किया हुआ था। अभी कुछ माह पूर्व ही उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस जमीन पर सील लगाई गई थी। शुक्रवार को यूपी पुलिस द्वारा सील की गई इस जमीन पर डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सील की गई दीवार और गेट भी ढहाया
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान यूपी पुलिस द्वारा सील किए गए दीवार एवं गेट को भी तोड़ दिया गया। हालांकि, इस बाबत जब डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा ने जानकारी के लिए कॉल नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed